मुरादाबाद: कोतवाली थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकानों पर पुलिस के छापे, 2 महिलाओं को साथ लेकर पहुंची पुलिस टीम
मुरादाबाद में मंडी चौक में बुधवार को पुलिस टीमों ने कुछ ज्वैलर्स की दुकानों पर छापा मारा है। टीम के साथ में दो महिलाएं भी थीं। दोनों महिलाएं बुर्का पहने थीं। टीम ने इन महिलाओं की निशानदेही पर मंडी चौक में कुछ घरों में भी पूछताछ की है। कोतवाली पुलिस और SOG की टीम बुधवार को शाम दो महिलाओं को लेकर मंडी चौक सराफा बाजार में सौंदर्य ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंची।