सदर: अंडर-18 एशिया कप विजेता राहुल यादव का काशी आगमन पर भव्य स्वागत हुआ
Sadar, Varanasi | Jun 14, 2026 वाराणसी। अंडर-18 हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य एवं सीर गोवर्धनपुर निवासी Rahul Yadav के प्रथम काशी आगमन पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया। कैंट रेलवे स्टेशन से सीर गोवर्धनपुर तक निकाले गए स्वागत जुलूस में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और जयघोष के बीच लोगों ने उनका अभिनंदन किया।