सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने जिला बदर घोषित बदमाश को जनपद की सीमा से बाहर किया, मुनादी कर चेतावनी दी, हरिद्वार तक पहुंचाया
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को जिला बदर घोषित एक बदमाश को पुलिस ने जनपद की सीमा से बाहर पहुंचा दिया। कार्रवाई के दौरान गांव में लाउडस्पीकर से मुनादी कर जिला बदर आदेश की जानकारी दी गई और आरोपी को दोबारा सहारनपुर की सीमा में प्रवेश नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।