कटिहार: बारसोई: प्राथमिक विद्यालय हरनारोई में चारदीवारी और गेट निर्माण का शिलान्यास, जिला परिषद सदस्य रहे मौजूद
हरनारोई में मंगलवार को दिन के दो बजे स्थित प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी एवं गेट निर्माण कार्य का जिला परिषद सदस्य ने शिलान्यास किया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मौके पर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने बताया कि इस विद्यालय के चारदीवारी एवं गेट निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगी ।