बालोद: पिछले बजट की अधूरी घोषणाओं के बीच नगर पालिका बालोद नए बजट की तैयारी में, 26 मई तक पेश किया जा सकता है
Balod, Balod | May 20, 2026 नगर पालिका परिषद बालोद का आगामी बजट 26 मई तक पेश किया जा सकता है। अप्रैल में बजट पेश करने की तैयारी थी, लेकिन अब मई माह समाप्ति की ओर है और पालिका में बजट को लेकर हलचल तेज हो गई है।