Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

पंचवटी में करोड़ों की सेंध, नवीन ज्वेलर्स से सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश उदयपुर शहर के पॉश इलाके पंचवटी स्थित प्रतिष्ठित नवीन ज्वेलर्स में गुरुवार देर रात हुई बड़ी चोरी की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाश दुकान से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी की कुल कीमत 90 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12:50 बजे की है। सुबह दुकान खुलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाश दुकान से करीब 350 से 400 ग्राम सोने के आभूषण, 10 से 12 किलो चांदी, लगभग 2 लाख रुपये के हीरे के आभूषण और करीब 9.5 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चार संदिग्ध बदमाश आते-जाते दिखाई दे रहे हैं और उनके चेहरे भी स्पष्ट नजर आ रहे हैं। पुलिस इन्हीं फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही हाथीपोल थाना प्रभारी राजू देवी राज पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल और अन्य तकनीकी टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शहर और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Girwa, Udaipur | Jul 31, 2026

MORE NEWS

पंचवटी में करोड़ों की सेंध, नवीन ज्वेलर्स से सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश उदयपुर शहर के पॉश इलाके पंचवटी स्थित प्रतिष्ठित नवीन ज्वेलर्स में गुरुवार देर रात हुई बड़ी चोरी की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाश दुकान से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी की कुल कीमत 90 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12:50 बजे की है। सुबह दुकान खुलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाश दुकान से करीब 350 से 400 ग्राम सोने के आभूषण, 10 से 12 किलो चांदी, लगभग 2 लाख रुपये के हीरे के आभूषण और करीब 9.5 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चार संदिग्ध बदमाश आते-जाते दिखाई दे रहे हैं और उनके चेहरे भी स्पष्ट नजर आ रहे हैं। पुलिस इन्हीं फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही हाथीपोल थाना प्रभारी राजू देवी राज पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल और अन्य तकनीकी टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शहर और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। - Girwa News