बिजनौर: गांव लाडनपुर में कीचड़ में फंसे और ट्यूबवेल में गिरे दो आवारा गोवंशों की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Jan 4, 2025 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव लाडनपुर में तालाब में फंसे एक आवारा गोवंश की मौत हो गई। जबकि दूसरे गोवंश की ट्यूबवेल में गिरने से मौत हो गई। गोवंशु की दुर्गंध से ग्रामीणों का बुरा हाल है। कई बार ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है।