बिजनौर: बरूकी गांव में लगातार गुलदार की दस्तक, पिंजरा चेक करने पहुंची वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | Jan 3, 2025 बिजनौर के गांव बरूकी में लगातार गुलदार की दस्तक है। गुलदार आबादी के नजदीक दिखाई दे रहा है। हालांकि वन विभाग की टीम ने मोके पर पिंजरा लगा रखा है। आज शुक्रवार को समय करीब शाम 5:00 बजे वन विभाग की टीम पिंजरा चेक करने पहुंची और ग्रामीणों से मुलाकात की तथा ग्रामीणों को गुलदार के प्रति जागरूक किया लगातार आबादी के नजदीक गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है।