पांडू: पूर्व माओवादी विशाल यादव हत्याकांड का खुलासा, शराब पार्टी में विवाद के बाद पत्थर से कुचलकर की गई थी हत्या
Pandu, Palamu | Jun 15, 2026 पांडू थाना क्षेत्र में 8 मई को हुए पूर्व माओवादी जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विशाल यादव की हत्या शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद और पुरानी रंजिश के कारण की गई थी। मामले में एक आरोपी उमेश सिंह (38) को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज है