मरवाही: देवगंवा में उचित मूल्य की दुकान का शुभारंभ मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने किया
मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने बुधवार दोपहर लगभग दो बजे जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम पंचायत देवगंवा में उचित मूल्य की दुकान (सोसायटी) का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रणव मरपच्ची ने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना।