बहराइच: बहराइच जनपद में 24 अप्रैल से प्रारंभ होगा खाद्यान्न का वितरण: जिला पूर्ति अधिकारी
DSO ने बताया कि जनपद के समस्त अन्त्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह मई में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नियमित वितरण का कार्य 24 से 08 मई तक होगा। अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 35 कि.ग्रा. खाद्यान्न तथा पात्र गृहस्थी योजना कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 कि.ग्रा. खाद्यान्न का वितरण निःशुल्क होगा।