जलालगढ़: पेंशनधारियों को जल्द केवाईसी पूर्ण करने का दिया गया निर्देश, 3800 लाभुक लंबित
जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनधारियों के केवाईसी (KYC) प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने की।