मड़ियाहू: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में समस्याओं का त्वरित निस्तारण हुआ
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील सभागार में प्रदेश सरकार के निर्देश पर ‘एक दिन अनेक समाधान–सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और आवेदनों का एक ही स्थान पर त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करना था।