धार: धार में नरेंद्र मोदी विचार मंच का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न, 7 विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए
धार में नरेंद्र मोदी विचार मंच का जिला स्तरीय सम्मेलन निजी गार्डन में संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सांखला व कार्यक्रम की अध्यक्षता मालवा प्रांत प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने की। आयोजन में धार जिले की 7 विधानसभा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।