धार: पीथमपुर पब्लिक स्कूल के कृष प्रताप सिंह ने 12वीं बोर्ड में प्रदेश में पाया पांचवां स्थान, जिले का नाम किया रोशन
धार जिले के पीथमपुर पब्लिक स्कूल के कृष प्रताप सिंह ने 12वीं बोर्ड में प्रदेश में पाया पांचवां स्थान जिले का नाम किया रोशन।मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें धार जिले के पीथमपुर पब्लिक स्कूल के छात्र कृष प्रताप सिंह ने जीव विज्ञान समूह में प्रदेश स्तर पर पांचवीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।