कासगंज: सोरों क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, चार मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, अलीगढ़ किया गया रेफर
सोरों थाना क्षेत्र में उड़ेरपुर पुख्ता और नगला पटिया के पास जंगल में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।