भोरे: मेहरादेउर में बाथरूम विवाद में महिला की लोहे की रॉड से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के महारादेउर में गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे घर के पीछे बाथरुम करने के उपजे विवाद में महिला के पाटीदार ने ही लोहे की रॉड से सर पर मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार मृतका सुनील चौहान की पत्नी सुमन देवी बताई जा रही है। जो ज्योतिष चौहान की बहू है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुँची।