गुना में बमोरी तहसील ग्राम पंचायत सिलावटी के भूराचक के लोगों ने 20 जनवरी दोपहर को कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है गांव की शासकीय जमीन पर पंचायत मुक्तिधाम निर्माण कर रही है। गांव के कुछ दबंगों ने शासकीय जमीन पर कब्ज बता कर मुक्तिधाम का निर्माण रोक दिया। ग्रामीण बोले, गांव में मुक्तिधाम नहीं है परेशान होते है, कलेक्टर से समाधान की मांग की है।