गुमला: डीएसपी रोड की बदहाली: नाली में फंसी कार, लगा जाम, स्कूली बच्चों को हुई परेशानी
Gumla, Gumla | Apr 18, 2026 गुमला शहर के सियासी क्षेत्र डीएसपी रोड की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। लंबे समय से यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छुट्टी के दौरान एक कार साइड लेने के क्रम में सड़क किनारे बनी नाली में फंस गई।