मधेपुरा: उदाकिशुनगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौत, लोगों ने NH-106 किया जाम
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। छात्र सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना पटेल चौक और कॉलेज के बीच टीवीएस शोरूम के पास एनएच-106 पर हुई।