डीडवाना शहर के पुष्कर हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। इस सड़क दुर्घटना में दिनेश घायल हो गया जिसका राजकीय जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया।