जरीडीह: जैनामोड़ फोरलेन चौक के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर हुई मौत
Jaridih, Bokaro | Mar 16, 2024 जरीडीह थाना क्षेत्र के राँची रामगढ़ मुख्य सड़क पर जैनामोड़ फोरलेन चौक के बजरंगबली मंदिर के समीप बोकारो की ओर से रामगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पैदल अपने घर को लौट रहे जैना पंचायत के रजवारडीह साइड के 40 वर्षीय मनोरंजन उर्फ राजू रजवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।