पिपरा: अररुआ खुर्द मिडिल स्कूल के पास NH-139 पर खड़ी गाड़ी से बाइक की टक्कर, युवक गंभीर घायल
Pipra, Palamu | May 6, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द मिडिल स्कूल फील्ड के समीप एनएच-139 पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने सड़क किनारे पहले से खड़ी गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घायल युवक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत अंबा थाना क्षेत्र के दधपा गांव निवासी है।