कटनी नगर: महाराणा प्रताप पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में राजपूत करणी सेना और हिंदू संगठनों ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
महाराणा प्रताप पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राजपूत करणी सेना और अन्य हिन्दू संगठनों के द्वारा आज सोमवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर और एसपी कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए दोषी पर कार्यवाही की मांग की गई। टिप्पणी पर विरोध करने पर एक युवक से मारपीट भी की गई। रंगनाथ थाने में मामूली धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया जिसका विरोध संगठन कर रहे है।