हरदोई: कृषि विभाग के फार्म में गेहूं के अवशेष में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई
Hardoi, Hardoi | Apr 17, 2026 बिलग्राम चुंगी स्थित कृषि विभाग के फार्म हाउस में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे गेहूं के अवशेषों में आग लग गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया।आसपास के घरों में धुआं घुस गया जिससे लोग परेशान हो गए और घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।कर्मचारियों ने बताया कि यहां कल भी आग लगी थी।