चक्की: दशरथपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दंपती से मारपीट; तीन नामजद, मवेशी बांधने को लेकर उत्पन्न हुआ था विवाद
Chakki, Buxar | Jun 4, 2026 दशरथपुर गांव में आपसी विवाद ने गुरुवार की सुबह 9 बजे हिंसक रूप ले लिया, जहां एक दंपती के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस मामले में पीड़िता उमा देवी के बयान पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पड़ोस के राजेंद्र यादव पिछले एक सप्ताह से उनके दरवाजे पर अपने मवेशी बांध रहे थे।