बल्देवगढ़: दरयावनगर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक हुए घायल
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग दरयावनगर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा 108 वाहन को सूचना दी गई।मौके पर 108 वाहन पहुंचा जहां पर दोनों घायलों को 108 आपातकालीन वाहन के माध्यम से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है।बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है।