मंदसौर: चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 9 किलो 999 ग्राम अवैध अफीम बरामद
चित्तौड़गढ़ में सदर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 किलो 999 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान आई-20 कार की विशेष स्कीम से अफीम छिपाई गई थी। मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी के दो आरोपी नरेन्द्र कुमार व राजू पोरवाल गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया। पूछताछ जारी है।