रामगढ़: आधे घंटे की बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, रामगढ़ के मुख्य बाजार में जलभराव से प्रभावित हुआ जनजीवन
Ramgarh, Alwar | Jul 28, 2026 रामगढ़ मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने रामगढ़ कस्बे की सफाई व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। बारिश के दौरान नालों की समुचित सफाई नहीं होने से कस्बे के कई मुख्य मार्ग और बाजार पानी से लबालब हो गए। देखते ही देखते सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।