कैराना: कांधला में दिल्ली—सहारनपुर हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दंपति और बच्ची घायल
Kairana, Shamli | Jul 29, 2026 कांधला में दिल्ली—सहारनपुर हाईवे पर हादसा सामने आया है। बुधवार शाम करीब छह बजे मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे एक कार खड़ी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पीछे से कार से टकरा गई, जिस कारण कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक सवार जितेंद्र व उसकी पत्नी रेनू के अलावा मासूम बच्ची घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।