लोहरदगा: विदाई से पहले शादी के मंडप से दूल्हा पहुंचा हवालात, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकी पंचायत के कोचा गांव से बाल विवाह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम और अफरा-तफरी में बदल गईं। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और दूल्हे को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद पूरे ग