शाहबाद: ग्रामीण सेवा शिविर में परमानंद को मिला भूमि पट्टा, वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
Shahbad, Baran | Jul 3, 2026 जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली ग्राम पंचायत परानियां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलेक्टर बालमुकुंद आसावा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने 22 विभागों के काउंटरों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति जानी और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए।