उधवा: पुलिस ने मीरनगर गांव में छापेमारी कर एक प्राथमिकी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण बेगमगंज पंचायत अंतर्गत मीरनगर गांव में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता पूनम देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी आरोपित सुखलाल मंडल को गिरफ्तार कर उसे सोमवार को अपराह्न करीब 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।