डुमरांव: शहीद मर्द रोड में बेबस बछड़े को मिला नया जीवन: 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा की तत्परता रंग लाई, पशु की बची जान
Dumraon, Buxar | Jun 11, 2026 डुमरांव प्रखंड के शहीद मर्द निवासी नीरज खरवार की पहल और मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट 1962 की त्वरित कार्रवाई से एक गंभीर रूप से घायल बछड़े को नया जीवन मिला। डेढ़ वर्षीय इस नर बछड़े को अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पीट दिया था, जिससे उसके पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं और वह खड़ा होने में असमर्थ हो गया।