पनागर: शोभापुर मुक्तिधाम से बेदखली: अंतिम संस्कार कराने वाले ने ही पूरे कुनबे को बनाया कब्जेदार
शोभापुर मुक्तिधाम (शमशान घाट) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम दलबल के साथ कार्रवाई करने पहुँची। दरअसल, जनसुनवाई में अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि मुक्तिधाम परिसर में करीब 15-20 लोगों का एक पूरा परिवार अवैध रूप से डेरा डाले हुए है। पवित्र और संवेदनशील स्थल पर इस तरह के स्थायी अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए