एससीएसटी न्यायालय हनुमानगढ़ ने वर्ष 2020 के रावतसर क्षेत्र के हत्याकांड में गुरुवार को फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास सहित आर्थिक दंड से दंडित किया है। राज्य की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक पवन श्रीवास्तव ने पैरवी की।