बिजनौर: हल्दौर में बाल किशनपुर चौराहे पर स्थित एक दुकान पर बैठे राजेंद्र नामक व्यक्ति ने तमंचा सटाकर खुद को मारी गोली
Bijnor, Bijnor | Aug 2, 2024 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में बाल किशनपुर चौराहे पर स्थित एक दुकान पर बैठे हल्दौर के मोहल्ला रईसान निवासी राजेंद्र पुत्र पदम सिंह ने 315 बोर का तमंचा सटाकर खुद कों गोली मार ली। चौराहे पर गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राजेंद्र को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।