छतरपुर जिला अस्पताल में आज 16 अप्रैल दोपहर करीब 2:00 बजे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली का गंभीर मामला सामने आया। यहां दूर-दराज से जांच कराने पहुंचीं गर्भवती महिलाओं को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। सुबह 9 बजे से लाइन में लगी महिलाओं का आरोप है कि भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण समय पर जांच नहीं हो पा रही है।