एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए सख्त निर्देश जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस प्रशासन आम जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को उनके समक्ष रखा।