सिलाव: माहुरी पंचायत के भट्ट बिगहा गांव में घर के पास चुलाई शराब बेच रहे तीन धंधेबाज गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Feb 27, 2024 नालंदा थाना पुलिस ने माहुरी पंचायत के भट्ट बिगहा गांव में घर के पास चुलाई शराब बेच रहे तीन धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों धंधेबाजों में मंगल राजवंशी, मोहन राजवंशी एवं रूबी देवी है और इन तीनों धंधेबाजों के कब्जे से 19 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया है.