सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने दो जगहों से नशे की हालत में तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Feb 24, 2024 नालंदा थाना पुलिस ने दो जगहों से नशे की हालत में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि नालंदा खंडहर समीप से नालंदा थाना के बड़गांव निवासी बबलू गोस्वामी एवं बेन थाना के एकसारा निवासी नवनीत कुमार जबकि निर्मल बिगहा गांव के समीप से निर्मल बिगहा गांव निवासी रंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है.