सिलाव: भवानी बिगहा गांव में कुर्की के दौरान फरार अभियुक्त ने बख्तियारपुर थाना में किया सरेंडर
Silao, Nalanda | Feb 26, 2024 सिलाव थाना पुलिस द्वारा भवानी बिगहा गांव में कुर्की के दौरान फरार अभियुक्त ने बख्तियारपुर थाना में आत्समर्पण कर दिया है. सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि भवानी बिगहा गांव निवासी मनोज सिंह के विरूद्ध दर्ज आपराधिक केस के मामले में कोर्ट द्वारा कुर्की का आदेश निर्गत किया गया था.