सिधौली: महमूदाबाद मार्ग पर तेज रफ़्तार ऑटो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
जनपद के सिधौली इलाके के महमूदाबाद मार्ग पर तेज रफ़्तार ऑटो ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे सड़क हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को उपचार के लिए सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते एक घायल को जिला अस्पताल भेजा है।