माण्डलगढ़: बिगोद पुलिस ने 15 किमी पीछा कर डोडाचूरा से भरी कार पकड़ी, तस्कर फरार
बीगोद थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। भीलवाड़ा डीएसटी व बीगोद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे करीब 15 किलोमीटर तक पीछा कर एक लग्जरी कार को मोटरों का खेड़ा के पास पकड़ लिया। कार में सवार तस्कर पुलिस को देख जंगल के रास्ते वाहन छोड़कर फरार हो गए।