मोहनलालगंज: खेत में थ्रेशिंग के दौरान बवाल, बोरिंग क्षतिग्रस्त होने पर किसान को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, केस दर्ज
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में खेत की थ्रेशिंग के दौरान विवाद हिंसा में बदल गया। हरदोइया निवासी दीपक वर्मा ने आरोप लगाया कि थ्रेशर मशीन से खेत की बोरिंग क्षतिग्रस्त होने पर पूर्व प्रधान अश्वनी मिश्रा समेत कई लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। पीड़ित को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।