किशनगढ़: बांदरसिंदरी पुलिस ने तीन करोड़ के मोबाइल चोरी मामले में मेवात गैंग के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया
तीन करोड़ के मोबाइल चोरी मामले में मेवात गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार शुक्रवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने मोबाइल और एक्सेसरीज गबन करने वाले अंतरराज्यीय मेवात गैंग का पर्दाफाश करते हुए चालक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मार्च में आरोपियों ने कंटेनर से करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के 1022 मोबाइल फोन और कीमती सामान चोरी कर लिया था।