कलेर: ट्रैक्टर हादसे में किशोर की मौत के बाद चंदा बाजार में बवाल, पुलिस पर पथराव, 16 नामजद व 150 अज्ञात पर केस दर्ज
Kaler, Arwal | May 6, 2026 चंदाबाजार में ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोर की मौत के बाद मंगलवार देर रात तक भारी बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर हंगामा किया, पुलिस पर पथराव किया और परासी थाना की गाड़ी को आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची मेहंदिया थाना पुलिस को भीड़ को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।