आरा: बिहिया चौराहे के खरौनी पुल के समीप बरातियों से भरी कार कंटेनर में टकराई, मौके पर दो लोगों की हुई मौत व 4 लोग जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 6, 2024 बिहियां चौराहा के खरौनी पुल के समीप बरातियों से भरी कार कंटेनर में टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग जख्मी हुए है। बताया गया कि यूपी के बलिया जिला के ब्यासी गांव से आरा के श्रीनगर भकुरा बरात आई थी। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।