आरा: सारंगपुर में महिला ने पति के परिवार वालों पर लगाया जहर देकर हत्या करने के प्रयास का आरोप, सदर अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Mar 6, 2024 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर में एक महिला को जहर दे कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। गम्भीर हालत में महिला को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराई है। महिला के द्वारा बताया गया कि उसकी दस वर्ष पूर्व शादी सारंगपुर गांव में हुई थी लेकिन पति ने छोड़ दिया फिर दुबारा सारंगपुर के ही कन्हैया चौधरी से प्रेम हुआ उसने शादी की लेकिन परिवार के लोग नही मानते शादी।