आरा: पिरो ब्लॉक के समीप ट्रक की टक्कर से शादी में शामिल होने जा रही बाइक सवार महिला की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 6, 2024 पिरो थाना क्षेत्र के पिरो ब्लॉक के समीप बाइक पर बैठी महिला को ट्रक ने मारा टक्कर। महिला की हुई मौत। देर रात सदर अस्पताल में कराया गया शव का पोस्टमार्टम। मृत महिला पटना के परसा थाना क्षेत्र के कृष्णा कांत की पत्नी सिंकू कुमारी थी जो अपने बहनोई के साथ बाइक से शादी में जा रही थी तब ही पिरो ब्लॉक के समीप हादसा हुआ।